Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कुशीनगर में महिला का बाल पकड़कर सीढ़ियों से उतारते हुये पुलिस का वीडियो वायरल

कुशीनगर में महिला का बाल पकड़कर सीढ़ियों से उतारते हुये पुलिस का वीडियो वायरल
Video of police pulling a woman down stairs by her hair goes viral in Kushinagar

कुशीनगर, उ.प्र.। तमकुहीराज तहसील के तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव बेदुपार मुस्तकील गांव में जमीनी विवाद के एक मामले में पुलिसकर्मी का महिला को बाल पकड़कर सीढ़ियों से उतारते हुए वीडियो वायरल हुआ है। टीम के साथ महिला सिपाही होने के बावजूद एक पुरुष पुलिसकर्मी महिला का बाल पकड़कर छत से नीचे उतारते दिखाई दिया। पीड़ित पक्ष के अनुसार, जमीनी विवाद की शुरुआत उस वक्त हुई जब एसडीएम न्यायालय ने धारा 24 के तहत आदेश पारित कर राजस्व टीम को भूमि का सीमांकन करने और पत्थर लगाने का निर्देश दिया था। इस आदेश के बाद भी विवादित भूमि पर निर्माण कार्य को लेकर विवाद बढ़ गया।


पीड़ित पक्ष का कहना है कि सिविल जज कुशीनगर के न्यायालय में इस मामले में विचाराधीन होने के दौरान दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था कि जब तक न्यायालय से कोई आदेश नहीं आता, तब तक भूमि पर कोई कार्य नहीं किया जाएगा। लेकिन, विपक्षी ने पुलिस के दबाव में आकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। पीड़ित बिजाई पुत्र मुंसी ने आरोप लगाया कि जब विपक्षी ने निर्माण कार्य शुरू किया, तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर उन्होंने अपने घर के छत के लिंटर को रोकने की कोशिश की, तब पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बुरी तरह से मारपीट की और उन्हें थाने ले गई। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि थाने में भी उनके साथ बुरी तरह से मारपीट की गई। वायरल वीडियो को लेकर तमकुहीराज के सीओ अमित सक्सेना ने इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए एक वीडियो जारी किया। सीओ ने बताया कि जमीन विवाद में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad