Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्राइवेट बस की चपेट में आये बुजुर्ग की मौत

प्राइवेट बस की चपेट में आये बुजुर्ग की मौत 
Elderly man dies after being hit by private bus

बस्ती, 11 नवम्बर। दुबौलिया थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर विशुनपुरा गांव के पास प्राइवेट बस की चपेट में आने से साइकिल सवार एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पता चला है कि दुबौलिया थाना क्षेत्र के विशुनपुरवा निवासी राज किशोर उपाध्याय (66) साइकिल से अपने मकान शुकुलपुरा बाजार से वापस अपने पैतृक गांव विशुनपुरा जा रहे थे। अभी वह अपने गांव के सामने पंहुचे ही थे कि कलवारी की ओर से छावनी की तरफ जा रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने साइकिल में ठोकर मार दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बस में फंसी एक अन्य साइकिल को चालक करीब दो किमी तक घसीटता चला गया। सूचना बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक संध्या रानी तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में चालक के खिलाफ तहरीर के आधार पर सुंसगत धाराओ मे मुकदमा दर्ज किया गया है।



Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad