Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गिट्टी लदे ट्रेलर ने रौंदा, कोचिंग जा रही छात्रा की दर्दनाक मौत

गिट्टी लदे ट्रेलर ने रौंदा, कोचिंग जा रही छात्रा की दर्दनाक मौत Ballast laden trailer crushed, painful death of a student going to coaching

बस्ती, 11 नवम्बर। तेज रफ्तार लोगों की जान ले रही है। ताजा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। साइकिल से सुर्ती हट्टा कोचिंग सेन्टर जा रही धमौरा गांव की एक छात्रा को गिट्टी लदे ट्रेलर ने रौंद दिया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। उसके साथ की एक छात्रा घटना देखकर बेहोश हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बताया गया है कि  पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के धमौरा गॉव की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा रूबी (18) पुत्री प्रमोद कुमार, कांजल (17) पुत्री नरसिंह के साथ साइकिल से कम्प्यूटर कोर्स करने सुर्तीहट्टा जा रहीं थी। अभी दोनों राजकीय इंजीनियरिंग कालेज गेट के सामने पहुँची थी कि गौरा से पॉलिटेक्निक की तरफ जा रहे गिट्टी लदे ट्रेलर ने पीछे से रूबी को रौद दिया और मौके से फरार हो गया। हादसा देख काजल बेहोश हो गई। राहगीर बेहोश पड़ी काजल को लेकर उसके गांव धमौरा पहुंचे, होश में न आने पर उसे लेकर गौरा के एक निजी हास्पिटल में इलाज के लिए लेकर पहुंचे, अभी भी वह सदमें में है। मृतका रूबी के पिता रोजी रोटी के चक्कर में मुम्बई में हैं। एसआई महेन्द्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad