Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

संतकबीर नगरः पोस्टर लगाने निकले युवक की संदिग्ध मौत

संतकबीर नगरः पोस्टर लगाने निकले युवक की संदिग्ध मौत Sant Kabir Nagar: Suspicious death of a young man who went out to put up a poster

संतकबीर नगरः एचआर पीजी कालेज के निकट रविवार को देर रात पोस्टर लगाने गए शहर के कांशीराम आवास निवासी 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मौत का कारण जानने के लिये पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। शहर के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कांशीराम आवास निवासी मृतक की पत्नी सोनी ने बताया कि उसके पति अतुल शुक्ला ई-रिक्शा चलाने के साथ ही बैनर-पोस्टर लगाने का कार्य करते थे। 


रात करीब 10 बजे उनके पास किसी व्यक्ति का फोन आया। फोन पर बात करने के बाद वह शहर के डिग्री कालेज के पास बैनर-पोस्टर लगाने की बात कहकर घर से निकले थे। रात करीब 11 बजे किसी ने अतुल के साले रमजान को उनके घायल पड़े होने की सूचना दी। रमजान ने मौके पर पहुंचकर उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अतुल के तीन बच्चे हैं। छोटा बेटा अभी चार माह का है। वह ई-रिक्शा चलाने के साथ ही प्रचार सामग्री लगाकर पत्नी और तीन बच्चों का भरण पोषण करता था। परिवार में आठ वर्षीय सोनम, पांच वर्षीय बेटा आसिफ और चार माह का आरिफ है। अतुल की मृत्यु के बाद पत्नी सोनम का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रेम विवाह के कारण परिवार ने नाता तोड़ लिया था। संबंधः अतुल शुक्ला मूल रूप से बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के बघाड़ी गांव का रहने वाला था। 10 वर्ष पूर्व उसने खलीलाबाद निवासी मुस्लिम समुदाय की सोनी से प्रेम विवाह कर लिया था। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad