Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पत्नी व तीन बच्चों की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर लेट गया सर्राफा कारोबारी

पत्नी व तीन बच्चों की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर लेट गया सर्राफा कारोबारी Bullion businessman lay down on the railway track after killing his wife and three children.

यूपी डेस्कः इटावा में सर्राफा कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों की हत्या कर घर का दरवाजा बंद कर भाग गया। 16 घंटे बाद डायल 112 को फोन किया। कहा परिवार ने सुसाइड कर लिया और वह खुद भी ट्रेन से कट कर जान देने जा रहा है। इसके बाद मोबाइल ऑफ कर लिया और पटरी के बीच में लेट गया। थोड़ी देर बाद मरुधर ट्रेन आई और ऊपर से गुजर गई। पटरी के बीच में होने से कारोबारी को मामूली खरोंच आई।



इधर, सूचना मिलते ही आरपीएफ जवान मौके पर पहुंचे। कारोबारी को हिरासत में लिया। सर्राफा कारोबारी का नाम मुकेश वर्मा है। मरने वालों में उसकी पत्नी रेखा वर्मा (45), बेटी भव्या (18), बेटी काव्या (16) और बेटा अभिष्ट (14) हैं। मुकेश दिल्ली से सोने की खरीदारी करता है। वह महीने में 8 से 10 दिन घर से बाहर रहता है। ज्वेलरी का सामान थोक व्यापारियों को देता है। बड़ी बेटी भव्या दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम कर रही थी। वहीं, काव्या सोनी 12वीं में थी। मुकेश की दो शादी हुई थी।


पहली पत्नी की शादी के दो साल बाद मौत हो गई। भव्या पहली पत्नी की बेटी है। बाकी दोनों बच्चे दूसरी मां रेखा के हैं। मुकेश ने सोमवार की शाम करीब साढ़े 8 बजे खुद डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस को बताया कि पत्नी और बच्चों ने सुसाइड कर लिया है। बेटी के मोबाइल फोन के वॉट्सऐप स्टेट्स पर मृतकों की फोटो लगाकर कैप्शन लिखा- ये सब लोग खत्म। इसके बाद मोबाइल बंद कर लिया। एसएसपी संजय कुमार ने बताया- मुकेश वर्मा सर्राफा का काम करते थे।


उनकी दूसरी शादी थी। पहली पत्नी की 2005 में मौत हो चुकी है। चार लोगों की मौत हुई है। इसमें पत्नी समेत तीन बच्चे हैं। मुकेश वर्मा को स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। मुकेश ने पूछताछ में बताया कि वे ट्रेन से कट कर जान देने गए थे। स्टेशन पर मरुधर एक्सप्रेस के आने पर पटरी पर लेट गए थे। ट्रेन गुजर भी गई थी। उन्हें खरोंच नहीं आई। वह बच गए। मरुधर एक्सप्रसे ट्रेन हादसे के बाद खड़ी हो गई। आरपीएफ ने उन्हें नीचे से निकाला। इसके बाद उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि आपसी विवाद में तंग आकर उन्होंने पूरे परिवार समेत जान देने का फैसला लिया था।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad