Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

खलीलाबाद में 15 साल की लड़की ने किया सुसाइड, युवक पर सुसाइड के लिये मजबूर करने का आरोप

खलीलाबाद में 15 साल की लड़की ने किया सुसाइड, युवक पर सुसाइड के लिये मजबूर करने का आरोप
15 year old girl commits suicide in Khalilabad, youth accused of forcing her to commit suicide

संतकबीर नगर, उ.प्र.। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के मंझरिया गंगा गांव में 15 साल की लड़की ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला खत्म कर ली। बस्ती जनपद के अपने ननिहाल में रहती थी। वह बस्ती जनपद के मुण्डेरवां थाना क्षेत्र के बरडाड़ गांव के बृजेश राजभर की लड़की थी। सीओ मेहदावल ने यी जानकारी देते हुये बताया कि मंझरिया गंगा गांव के रामकिशुन पुत्र जवाहिर ने बुधवार सुबह सवा आठ बजे पुलिस को सूचना दी कि उनकी बेटी की लड़की जो अपने ननिहाल में रहती है, उसने फांसी लगा लिया है।



सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होने स्वयं भी घटनास्थल पर पहुचकर आवश्यक जानकारी जुटाया। शव को फंदे से उतरवाकर पंचायतनामे के बाद पोस्टमार्टम को भेजा गया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस को दी गई तहरीर में किशोरी के नाना रामकिशुन ने बताया है कि लड़की मंझरिया गंगा गांव के अमित गौड़ पुत्र अशोक कुमार से बातचीत करती थी। उसने बहला फुसलाकर रात में उसे अपने घर बुलाया था। वहां से भोर में वह करीब 3 बजे वापस आई और कब फांसी लगा लिया इसकी जानकारी नही हुई। सुबह हुई तो जानकारी मिली कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। क्षेत्राधिकारी ने बताया नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad