Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती में स्कूल वैन पलटा, 17 घायल

बस्ती में स्कूल वैन पलटा, 17 घायल
School van overturned in Basti, 17 injured

बस्ती, 16 दिसम्बर। छावनी थाना क्षेत्र के सेवरा लाला के पास आज सुबह 7ः45 बजे बच्चों से भरी वैन बेकाबू होकर पलट गई। घटना में 17 बच्चे घायल हुये हैं जिनमे 3 गंभीर बताये जा रहे हैं। बच्चों ने बताया कि ड्राइवर अंकल मोबाइल पर बात करते हुये तेज गति से गाड़ी चला रहे थे। यह भी जानकारी सामने आई है कि ड्राइवर नाबालिग है। 



लोग बता रहे हैं वैन की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि उसका फाटक खुल गया और बच्चे एक एक कर गिरते गये। घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना पर छावनी थाने के आरक्षी मुकेश यादव और केशव यादव घटनास्थल पर पहुंचे। बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में दीवांशी, संतोषी, जिया, फातिमा, आतिफ खान, हुमैरा खान, मो. अजमल, मो. फैजान, अब्दुल समद, रेहाना, अलीजा सिद्दीकी, अमीरा सिद्दीकी, मो. इरशाद, मो. अदनान, मो. अशफाक, हर्षिता, दीपांशु, और अर्पिता घायल हो गए। 6 वर्षीय दीप्ति चौहान वैन के नीचे दब गई थी। डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया। उल्लेखनीय है कि तमाम सख्ती के बावजूद स्कूल वाहनों के फिटनेस, ड्राइवर व अन्य सुरक्षाकर्मियों का पुलिस वेरीफिकेशन का कार्य नही पूरा हुआ। नतीजा ये है कि नाबालिग फर्राटे से गाड़ियां दौड़ा रहे हैं और अनविट वाहनों में बच्चे ढोये जा रहे हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad