Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोरखपुर में 28 बच्चों में मिला कोरोना वायरस का संक्रमण

गोरखपुर में 28 बच्चों में मिला कोरोना वायरस का संक्रमण
28 children found infected with coronavirus in Gorakhpur

गोरखपुर, उ.प्र.। सीएम सिटी गोरखपुर से हैरान करने वाली खबर है। यहां 28 बच्चें में कोरोना वायरस और 29 बच्चें में स्वाइन फ्लू (एच 1 एन 1) की पुष्टि हुई है। गोरखपुर के क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान केंद्र के एक अध्ययन ने यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट 10 दिसंबर की है। रिसर्च में पाया गया है कि सार्स-कोव-2 (कोरोना वायरस) बच्चों के फेफड़ों में रहकर उन्हें निमोनिया का शिकार बना रहा है। 


विशेषज्ञों का कहना है कि इन खतरनाक बीमारियों के लिए बच्चों को दिए जाने वाले टीके बाजार में उपलब्ध नहीं हैं और न ही ये नियमित टीकाकरण का हिस्सा हैं। इसका सीधा असर बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर पड़ रहा है। यूनिसेफ ने भी बच्चों पर कोरोना के असर को लेकर स्टडी की है। साथ ही यह भी बताया है कि पैरेंट्स को क्या करना चाहिए। जालमा इंस्टीट्यूट ऑफ लेप्रोसी एंड माइक्रोबैक्टीरियल डिजीज, आगरा के विशेषज्ञ डॉ. हीरावती देवल ने बताया- पूर्वी उत्तर प्रदेश में बच्चों में श्वसन संक्रमण के कारण बढ़ती मृत्यु दर को रोकने के लिए यह रिसर्च महत्वपूर्ण है। शोध से यह स्पष्ट है कि कोरोना और स्वाइन फ्लू के वायरस बच्चों के लिए गंभीर स्वास्थ्य संकट पैदा कर सकते हैं। इन बीमारियों के लिए टीकाकरण की व्यवस्था करना बेहद जरूरी है। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad