Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जानलेवा साबित हुआ प्लेटलेट्स, चढ़ाते ही मरीज की मौत

जानलेवा साबित हुआ प्लेटलेट्स, चढ़ाते ही मरीज की मौत
Platelets proved fatal, patient died immediately after being transfused

यूपी डेस्कः प्लेटलेट्स चढ़ाते ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल में डेंगू पीड़ित की मौत हो गई। घटना प्रयागराज के स्वरूप रानी हॉस्पिटल की है। मृतक की पत्नी ने बताया हॉस्पिटल के कर्मचारी पंकज यादव से मैंने 15 हजार रुपए में प्लेटलेट्स खरीदे थे। इलाज करने वाले डॉक्टर ने कहा- 3 यूनिट प्लेटलेट्स चढ़ाने में दिक्कत नहीं हुई। उसके बाद पेशेंट का ब्लड प्रेशर लो हो गया। 


हमने हालत गंभीर होता देख लखनऊ के मेदांता रेफर कर दिया। इसके बाद पंकज को परिवार के लोगों ने पकड़ लिया। लेकिन, शाहगंज पुलिस ने 2 घंटे की पूछताछ के बाद उसको छोड़ दिया। जानकारी मिली है कि थैली पर जो रैपर लगा था, उसमें जिस ब्लड बैंक से प्लेटलेट्स को इश्यू कराने का जिक्र था, वहां से यह इश्यू नहीं हुआ था। पूजा गुप्ता जौनपुर के मुंगराबाद शाहपुर की रहने वाली हैं। इनके पति वैभव कुमार गुप्ता खाद की दुकान चलाते थे। पिछले महीने वैभव को डेंगू हो गया। जांच कराने पर पता चला कि प्लेटलेट्स काउंट 16 हजार हो गया है। इसके बाद उन्हें प्रयागराज के जागृति हास्पिटल में भर्ती करा दिया गया। 


यहां डॉ. अंकुर केसरवानी ने उनका इलाज शुरू किया। उन्होंने कहा कि मरीज के लिए 6 यूनिट प्लेटलेट्स की तुरंत जरूरत है। पूजा ने अपने एक रिश्तेदार से संपर्क किया और उनके जरिए पंकज यादव से मिलीं। पंकज ने कहा- वह कॉल्विन ब्लड बैंक से 15 हजार रुपए में 6 यूनिट प्लेटलेट लाकर दे देगा। 1 घंटे के अंदर उसने 6 यूनिट प्लेटलेट्स लाकर पूजा को भी दे दिए। पूजा गुप्ता ने बताया- जागृति हास्पिटल में ही प्लेटलेट्स चढ़ाया गया। 1 घंटे बाद ही पति वैभव की हालत गंभीर होने लगी। डॉ. केसरवानी ने मुझसे कहा कि आपके पति हालत गंभीर है। अगर कहीं और ले जाना चाहते हैं, तो ले जा सकते हैं। वैभव को 7 नवंबर को ही लखनऊ के मेदांता लेकर चले गए। इसके दूसरे ही दिन वैभव की मौत हो गई।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad