Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नोयडा में 29वीं मंजिल से कूदी रिटायर्ड आईएएस की बेटी, मौत

नोयडा में 29वीं मंजिल से कूदी रिटायर्ड आईएएस की बेटी, मौत
Retired IAS's daughter jumps from 29th floor in Noida, dies
यूपी डेस्कः यूपी के रिटायर्ड आईएएस मोहम्मद मुस्तफा की बेटी रिधा मुस्तफा (24) ने नोएडा के जेपी विशटाउन सोसाइटी में 29वीं मंजिल से कूदकर जान दे दिया। रिधा के पिता मोहम्मद मुस्तफा ने इसी साल जून में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया- जेपी विशटाउन सोसाइटी में रहने वाली रिधा मुस्तफा का अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था। 3 दिन पहले ही डिस्चार्ज होकर आई थीं।




मानसिक रूप से वह परेशान थीं। रविवार को 29वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। हादसे के वक्त सोसाइटी में तैनात गार्ड से पूछताछ की जा रही है। अभी सुसाइड की वजह सामने नहीं आई है। प्रयागराज निवासी मोहम्मद मुस्तफा 1995 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। मुस्तफा उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित आईएएस अधिकारी रहे हैं। वह मायावती सरकार में राजा भैया के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद काफी चर्चाओं में आए थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad