Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

एड्स दिवस पर थरौली गांव में हुआ गोष्ठी का आयोजन

एड्स दिवस पर थरौली गांव में हुआ गोष्ठी का आयोजन
Seminar organized in Tharauli village on AIDS Day
बस्ती। यूनिक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बनकटी के थरौली गांव में विश्व एड्स दिवस पर रविवार को जागरुक गोष्ठी आयोजित किया गया। इसमें एड्स के लक्षण एवं बचाव के बारे में जानकारी दी गई। समाजसेवी नितेश शर्मा ने कहा कि एड्स एक भयावह बीमारी है। अन्य बीमारियों को बचाव एवं उपचार से दूर किया जा सकता है। जबकि एड्स को केवल जानकारी के माध्यम से ही समाप्त किया जा सकता है। 


समाजसेवी वृहस्पति पाण्डेय ने कहा कि एड्स असुरक्षित रक्त लेने से, असुरक्षित यौन संबंध बनाने से, संक्रमित मां से उसके गर्भ में पल रहे बच्चे में फैलता है। जागरूकता से बचाव ही इसका उपचार है. बबिता गौतम ने उपस्थित लोगों को एड्स के लक्षण, बचाव व जागरूकता के बारे में बताया। सोसायटी के सचिव संजय कुमार गौतम ने कहा कि समय-समय पर लोगों को एड्स से बचाव हेतु जानकारी और जन जागरूकता के कार्यक्रम चलाये जाते हैं। जागरूकता रैली और गोष्ठी में मुख्य रूप से प्रियंका, माधुरी पाण्डेय, उर्मिला देवी, सुशीला देवी, विकास कुमार के साथ ही बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, महिलायें उपस्थित रहीं। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad