Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, 5 की मौत

शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, 5 की मौत
Road accident in Madanpur police station area of ​​Shahjahanpur, 5 killed

यूपी डेस्कः शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 मासूम समेत 5 लोग घायल हुये हैं। तेज रफ्तार ट्रक ने अर्टिगा कार को टक्कर मार दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कार सवार रियासत अली का परिवार शाहजहांपुर से दिल्ली जा रहा था। रियासत अली निवासी थाना कांट के नवादा, रियासत की पत्नी आमना बेगम, गुड़िया की मौके पर ही मौत हो गयी। 



वहीं कार सवार खुशी और सुबहान घायल हैं। जिनका जिला अस्पताल में चल रहा है। सड़क हादसे में एटा के सिकेरा थाना क्षेत्र के रहने वाली अन्नू और उसकी बेटी की मौत हुई है। राजकीय मेडिकल कालेज के ईएमओ डॉक्टर अनुराग पाराशर ने बताया कि सात लोगों को अस्पताल लाया गया है। जिसमें दो महिलाएं दो बच्चे और एक पुरूष की मौत हुई है। जबकि दो बच्चे घायल हुए हैं। दोनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि रियासत कार से परिवार को लेकर शाहजहांपुर से दिल्ली जा रहा था। इस दौरान कार ट्रक से टकरा गयी। जिससे कार सवार 5 लोगों की मौत हो गयी। रियासत दिल्ली में रहकर कपड़े का काम करता था।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad