Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

संभल में पुरानी रंजिश को लेकर वकील की हत्या

संभल में पुरानी रंजिश को लेकर वकील की हत्या
Lawyer murdered in Sambhal due to old rivalry

यूपी डेस्कः संभल में आज सुबह मोटरसाइकिल सवार कुछ लोगों ने अधिवक्ता सत्यपाल की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस प्रथमदृष्टया मामले को पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। उसने बताया कि घटना बहजोई थाना क्षेत्र की है जब अधिवक्ता सत्यपाल नेटा गांव से दूध लेकर बहजोई अपने घर आ रहे थे तभी बिजली घर के पास मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने उस पर गोली चला दी। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि उसे मुरादाबाद रेफर किया गया था लेकिन रास्ते में ही मौत हो गइ। पुलिस अधीक्षक के अनुसार मृतक के भाई नरेश कुमार ने हत्या में गणेश नामक व्यक्ति की संलिप्तता का आरोप लगाया है जिसकी उनके भाई के साथ रंजिश थी। बिश्नोई ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में घटनास्थल पर एक मोटरसाइकिल पर कुछ लोग नजर आ रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। ’शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 



Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad