Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती में मां बेटी की जलकर हुई मौत, हत्या की आशंका

बस्ती में मां बेटी की जलकर हुई मौत, हत्या की आशंका
Mother and daughter burnt to death in Basti, murder suspected

बस्ती, 04 दिसम्बर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सेठा गांव में बाती रात सोते समय कमरे के अंदर संदिग्ध हालत में मां बेटी की जलकर मौत हो गई। मां बेटी ने पहले भी हत्या की आशंका जताई थी। सेठा गांव की रहने वाली गोदावरी देवी एवं उनकी पुत्री सौम्या की घर में ही जली हुई लाश देख ग्रामीणों ने कप्तानगंज पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची।


क्षेत्राधिकारी कलवारी, थाना प्रभारी कप्तानगंज, क्राइम ब्रांच की टीम फोरेंसिक टीम एवं पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पंचायत नामा भारकर दोनों लाशों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका गोदावरी देवी के पति अवधेश उपाध्याय की मृत्यु कैंसर से बहुत पहले हो गई है, जिनके दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। बड़े बेटे का नाम करुणाकर उपाध्याय है।



दूसरा बेटा राजन एवं बेटी सुधा, सरिता विवाहित हैं। सौम्या अविवाहित थी, जिसकी मृत्यु हो गई। मृतका की पुत्री सरिता ने आरोप लगाया गया है कि पिता की मृत्यु के पहले वसीयत को लेकर घर में झगड़ा विवाद हुआ करता था। इसी वजह से हमारी मां और बहन को घर में ही जलाकर मार दिया गया। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि मेरे द्वारा घटनास्थल का जायजा लिया गया। कुछ लोगों के ऊपर घर में जलाकर हत्या करने का नामजद आरोप है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी सर्विलांस और स्थानीय थाने की टीम लगा दी गई है। घटना का अनावरण अति शीघ्र किया जाएगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad