Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

हिन्दू संगठनों ने दिया धरना, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरूद्ध प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

हिन्दू संगठनों ने दिया धरना, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरूद्ध प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
Hindu organizations staged a sit-in, protested against the atrocities on Hindus in Bangladesh and submitted a memorandum

बस्ती, 04 दिसम्बर। बांग्लादेश में हिंदुओं तथा इस्कॉन के सन्यासी श्री चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के विरोध में हिन्दू रक्षा समिति की ओर से आशीष के संयोजन में शास्त्री चौक पर धरना देकर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि अल्पसंख्यकों पर इस्लामिक कट्टर पंथियों द्वारा किए जा रहे अत्याचार की घटनायें तथा हत्या, लूट, आगजनी, तथा महिलाओं पर हो रहे हिंसा समूचे हिन्दू समाज के लिए अत्यंत पीड़ा दायक एवं चिंताजनक है।


मौजूदा बांग्लादेश सरकार तथा अन्य एजेंसियां केवल मूकदर्शक बनी हुई हैं, जिसके परिणाम स्वरूप हिंदुओं को लक्ष्य मानकर उन्हे शारीरिक आर्थिक, सामाजिक, धार्मिक चोट पहंचाई जा रही है। ऐसी घटनाओं में बाढ़ सी आ गई है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन में हिंदुओं का नेतृत्व कर रहे इस्कॉन के सन्यासी श्री चिन्मय कृष्ण दास को वहां की वर्तमान सरकार द्वारा जेल भेजना घोर अन्याय पूर्ण है। संपूर्ण हिन्दू समाज पर बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार तत्काल बंद करने तथा चिन्मय कृष्णदास को तत्काल कारावास से मुक्त किए जाने को लेकर शास्त्री चौक पर हिन्दू जनमानस धरने पर बैठा बैठे एवं राष्ट्रपति को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा। मांग की गई कि हिन्दुओं की सुरक्षा के इंतजाम किये जायें तथा पूजा स्थलों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाये।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad