Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कानपुरः अर्धनग्न हालत में चारपाई पर मृत मिली छात्रा, रेप के बाद हत्या की आशंका

कानपुरः अर्धनग्न हालत में चारपाई पर मृत मिली छात्रा, रेप के बाद हत्या की आशंका
Kanpur: Student found dead on bed in semi-nude condition, rape and murder suspected

यूपी डेस्कः कानपुर के शिवराजपुर में 12वीं की छात्रा से रेप के बाद हत्या की खबर है। युवती का शव चारपाई पर अर्धनग्न अवस्था में मिला था। पुलिस ने 2 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं चार साल की भतीजी ने बताया- रात में कोई लड़का काले रंग के कपड़े में आया था। एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने बताया कि छात्रा का डॉक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 



उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। छात्रा के पिता ने बताया- शुक्रवार शाम बेटी को घर में अकेला छोड़कर करीब 4 बजे वह पत्नी के साथ कानपुर देहात के असालतगंज स्थित एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में गए थे। अकेले होने पर बेटी देर शाम पड़ोस में ही दूसरे घर में रहने वाले अपने बड़े भाई की चार साल की बेटी को घर ले आई थी। शनिवार सुबह जब मासूम की मां उसे लेने पहुंची तो रोते हुए बेटी ने बुआ के न उठने की बात कही। मृतका की भाभी जब कमरे में पहुंची तो छात्रा का अर्धनग्न शव कमरे में चारपाई पर पड़ा था।


मासूम भतीजी ने पुलिस को बताया कि वह बुआ का फोन लेकर बिस्तर पर देख रही थी। बुआ दूसरे कमरे में थीं। यहां एक युवक काले कपड़े में आया था। उसके चेहरे पर कपड़ा बंधा हुआ था। पुलिस ने घर में चाय बनाने और पीने के मिले बर्तन देखकर यह आशंका जाहिर की कि घर पहुंचा युवक छात्रा का परिचित था। उसने पहले उसके लिए चाय बनाई और दोनों ने एक साथ चाय पी। जांच में पुलिस को छात्रा के घर के बाहरी हिस्से में गिरे पड़े कमरे में शराब की कई खाली प्लास्टिक के गिलास और नमकीन के पाउच पड़े मिले। इससे पुलिस घटना में एक से अधिक लोग शामिल होने और गैंगरेप के बाद हत्या किये जाने की आशंका पर भी जांच कर रही है। एसीपी सुमित रामटेके के अनुसार घटना की खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad