Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जनमत से हुआ खुलासाः 85 प्रतिशत लोग मालवीय रोड के मरम्मत की गुणवत्ता से संतुष्ट नहीं

जनमत से हुआ खुलासाः 85 प्रतिशत लोग मालवीय रोड के मरम्मत की गुणवत्ता से संतुष्ट नहीं
Public opinion revealed: 85 percent people are not satisfied with the quality of repair of Malviya Road

बस्ती, 15 दिसम्बर। बस्ती शहर में 2.32 करोड़ की लागत से 2.8 किमी लम्बे मालवीय मार्ग का मरम्मत कार्य चल रहा है। इसकी गुणवत्ता को लेकर आम जनता से उनकी राय मांगी गई। मीडिया दस्तक न्यूज के फेसबुक प्लेटफार्म पर जनमत संग्रह के तहत पूछा गया क्या आप इसकी गुणवत्ता से संतुष्ट हैं ? आज सुबह 9.00 तक वोटिंग मान्य थी। 85 प्रतिशत लोगों का जवाब आया कि वे मरम्मत कार्य की गुणवत्ता से संतुष्ट नही हैं। 


पोस्ट पर कुल 873 लोग आये जिसमे वोटिंग में हिस्सा लेने वाले कुल 147 थे। इनमे मात्र 15 प्रतिशत लोगों ने मालवीय रोड के मरम्मत कार्य की गुणवत्ता को लेकर संतुष्टि जाहिर की। इनमे अधिकांश रूलिंग पार्टी से जुड़े हुये लोग हैं। इस स्पष्ट और निष्पक्ष जनमत से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मरम्मत कार्य की गुणवत्ता किस स्तर की होगी। इससे पहले तमाम मीडिया संस्थानों और निजी स्तर पर लोगों ने सोशल मीडिया पर ठेकेदार व जिला प्रशासन को घेरने का प्रयास किया। लेकिन इसका भी उतना ही असर हुआ जितना अन्य शिकायतों का होता है। फिलहाल जनमत का सम्मान करते हुये जिला प्रशासन को चाहिये कि मरम्मत कार्य की गुणवत्ता को ठीक कराये। वरना सभी जानते हैं ठेकेदारों और अफसरों की मनमानी की कीमत रूलिंग पार्टी को ही चुकानी पड़ती है। 



Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad