Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बदायूं में युवती ने फांसी लगाकर सुसाइड किया

बदायूं में युवती ने फांसी लगाकर सुसाइड किया
A girl committed suicide by hanging herself in Badayun

यूपी डेस्कः बदायूं के बिल्सी इलाके में युवक ने एक तरफा प्यार के चलते युवती की शादी तुड़वा दी। घटना से आहत युवती ने सुसाइड कर लिया। युवती का लिखा 330 शब्दों का सुसाइड नोट बरामद किया गया है जिसमें जुनैद को उसने अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच जारी है।


जानकारी के अनुसार, नगर के मोहल्ला संख्या तीन निवासी दिलशाद मलिक ने अपनी बेटी नेहा (22 वर्ष) की शादी गांव धनौली निवासी जमशेद के साथ तय की थी। इसके बाद 24 दिसंबर को लड़के पक्ष के लोग उनके घर आए थे। इसी दौरान मोहल्ले के जुनैद कुरैशी पुत्र नूर समेत उसके परिवार के लोगों ने जमशेद के घर वालों से यह कह दिया कि नेहा का जुनैद से अफेयर है। यह बात सुनकर लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद से नेहा अवसाद में रहने लगी। शुक्रवार की भोर में साढ़े तीन बजे अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। परिजनों को युवती के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला। 


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज किया। पुलिस को 330 शब्दों का सुसाइड नोट मिला है। जिसमें नेहा ने बताया कि जुनैद मुझसे बात करने का काफी प्रयास करता था। वह कहता था कि अगर मुझसे बात नहीं करेगी तो मैं मर जाऊंगा। जब नेहा ने कहा कि मर जा तो उसके परिवार की महिलाएं नेहा के पास पहुंची और कहा कि या तो उसके साथ भाग जा। नहीं तो वह मर जाएगा अगर वह मर गया तो हम तेरे परिवार को फंसा देंगे। नेहा ने सुसाइड नोट में परिवार की बदनामी की बात चार बार लिखी। जबकि, तीन दिन पहले युवती ने आरोपी युवक को फोन करके परेशान न करने की बात कही थी। नेहा पिछले एक साल से प्रताड़ना झेल रही थी।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad