Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पी.डी.ए. पंचायत में गूंजी सरकार की नाकामियां

पी.डी.ए. पंचायत में गूंजी सरकार की नाकामियां
Government's failures were highlighted in PDA Panchayat

बस्ती, 28 दिसम्बर। पी.डी.ए. चर्चा कार्यक्रम के तहत आज सदर विधानसभा क्षेत्र के साऊघाट मे श्रीमती जुबैदा खातून के नेतृत्व में पीडीए पंचायत कर चर्चा की गयी। कार्यक्रम में सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव, राम बहाल चौधरी (पूर्व प्रधान), रजवंत पाल (पूर्व प्रधान), रितेश यादव प्रधान, बैजनाथ शर्मा, ध्रुव चन्द्र चौधरी सहित सैकडों लोग उपस्थित रहे। 



इस मौके पर सभी लोगों ने पीडीए जनपंचायत में उपस्थित रहकर बीजेपी सरकार की ग़लत नीतियों एवं नाकामियों पर चर्चा किया तथा संविधान की रक्षा व बाबा साहेब के सम्मान को बचाने के लिए संकल्प लिया। इसी क्रम में रुधौली विधानसभा क्षेत्र के मझौवाकला प्रथम में सेक्टर प्रभारी सुभाष चौधरी के नेतृत्व में पीडीए पंचायत कर चर्चा की गयी। कार्यक्रम में रुधौली विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी उपस्थित रहे। कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के बैरागल में जिला महासचिव मो स्वाले के नेतृत्व में पीडीए पंचायत की गई। 


कार्यक्रम में कप्तानगंज विधायक कवीन्द्र चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष रन बहादुर यादव उपस्थित रहे, महादेवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भौवापार में बूथ प्रभारी काशी राम चौधरी के नेतृत्व में पीडीए पंचायत कर चर्चा की गयी। कार्यक्रम में सपा प्रदेश सचिव व विधानसभा प्रभारी महादेवा विजय विक्रम आर्य, विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष कैश मोहम्मद, प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष श्याम नारायण शुक्ल, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष इरसाद अहमद आदि उपस्थित रहे तथा हरैया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सिसई में नगर पंचायत अध्यक्ष हरैया कौश्लेन्द्र प्रताप सिंह राजू के नेतृत्व में पीडीए पंचायत कर चर्चा की गयी।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad