Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती में डीआईजी दिनेश कुमार पी. ने संभाला कार्यभार

बस्ती में डीआईजी दिनेश कुमार पी. ने संभाला कार्यभार
DIG Dinesh Kumar P. took charge in Basti

बस्ती, 11 दिसम्बर। नवनियुक्त डीआईजी दिनेश कुमार पी. ने प्रातः परिक्षेत्र कार्यभार ग्रहण किया। वर्ष 2009 बैच के आईपीएस दिनेश कुमार पी. ने कहा कि परिक्षेत्र में कानून व्यवस्था व महिला अपराधों पर नियंत्रण के अलावा जन शिकायतो के निस्तारण, यातायात व्यवस्था में सुधार को प्राथमिकता दी जायेगी। कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। नशा विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। साइबर अपराधों के मामलों का नियंत्रण व पुलिस कर्मचारियों के कल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। आई पीव एस दिनेश कुमार पी. ने एडिशनल पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद के पद से पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती का पदभार ग्रहण किया गया है।



Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad