Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

राजन इंटरनेशनल एकेडमी मे हुआ दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ

राजन इंटरनेशनल एकेडमी मे हुआ दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ
Two-day sports competition inaugurated at Rajan International Academy

बस्ती, 20 दिसम्बर। राजन इंटरनेशनल एकेडमी पचपेडिया में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन करने पहुंचे खलीलाबाद सदर से पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने विद्यालय के एमडी राकेश चतुर्वेदी एवं प्रबंध निदेशिका शिखा चतुर्वेदी के साथ मां सरस्वती और स्वर्गीय पंडित सूर्यनारायण चतुर्वेदी के प्रतिमा पर पुष्पार्चन और दीप प्रज्ज्लन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।



प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए दर्शक दीर्घा में बैठे हुए अपने अतिथियों का मन मोह लिया। मार्चपास्ट की सलामी लेने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता के जरिए छात्र अपना करिअर संवार सकते है, और क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा देश के नव निर्माण में खिलाड़ी छात्रों की भूमिका बेहद अहम है। इस दौरान मुख्य अतिथियों ने मैदान में उपस्थित रहकर खेल रहे छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन दिया एवं उनके बीच हो रही प्रतियोगिता का अवलोकन किया। एकेडमी के एमडी व पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि संस्थान खिलाड़ी छात्रों के लिए हर संसाधन मुहैया कराएगा जिससे उन्हें मंजिल पाने में आसानी हो। 



उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी बेहद जरूरी है। इससे आपसी भाईचारा और मेल मिलाप भी बढ़ता है। खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़, कबड्डी, वालीबाल, खो-खो, क्रिकेट, बैडमिंटन, साईकल रेस, सहित कई प्रकार के इवेंट का आयोजन होगा। बच्चों का जलेबी रेस, गुब्बारा रेस काफी आकर्षक रहा। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र यदुवंशी ‘जीत’ ने किया, कार्यक्रम में पुनीता त्रिपाठी, सुमन दूबे, रेखा श्रीवास्तव, पूनम गुप्ता, प्रमिला शुक्ला, श्वेता त्रिपाठी, नीलम श्रीवास्तव, निशु उपाध्याय, शालिनी श्रीवास्तव,अन्नू, सुष्मिता मन्ना, सुष्मिता पाण्डेय, नेहा अबरोल, आकृति पाण्डेय, सौम्या पाण्डेय,जानवी शुक्ला, दीपांजलि, रीना पाण्डेय, नैन्सी वर्मा, आकृति साहू, आकृति पाण्डेय, तहजीब फातिमा, अर्चना पटेल,अर्चना द्विवेदी, रूपा जायसवाल, सुषमा गुप्ता, हर्षिका शुक्ला, फातिमा सिद्दीकी, रजनी श्रीवास्तव, 


फरहत फातिमा, शहनाज यूनुस, नलिनी गुप्ता, ज्योति पाण्डेय, माया सिंह, मनीषा गुप्ता, प्रभा त्रिपाठी, श्रद्धा पाण्डेय, शालिनी श्रीवास्तव, कोमल गुप्ता, आशीष कसौधन, प्रेरणा सिंह, प्रभात त्रिपाठी, साक्षी मिश्रा, दीपाली वर्मा, माया शुक्ला, सिमरन गुप्ता, शालिनी श्रीवास्तव, अभिरामी, वेदिका गुप्ता, शिक्षा बरनवाल, रिया दुबे, खदीजा परवीन, अंजलि चौरसिया, अमित मिश्रा, राम स्वरूप यादव, सौरभ पाण्डेय, अनूप पाण्डेय, रचित गुप्ता, मनजीत सिंह, संजय तिवारी, मोहम्मद सारिक, कुशाग्र मिश्रा, दीप कमल सिंह, गोपाल सिंह, किरण के विस्टन, ज्वैल थॉमस,शिवांश उपाध्याय, शुभम पटेल, रवि प्रकाश तिवारी, अभिषेक कुमार धर्मेंद्र तिवारी, गौतम प्रकाश, विकास कुमार चतुर्वेदी अभय कुमार पाण्डेय सहित अनेक शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रही।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad