Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कांग्रेस नेता का आरोप, झूठ का महल खड़ा कर रही भाजपा

कांग्रेस नेता का आरोप, झूठ का महल खड़ा कर रही भाजपा
Congress leader accuses BJP of building a castle of lies

बस्ती, 20 दिसम्बर। कांग्रेस पार्टी श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष देवानंद पाण्डेय ने कहा कि झूठ की बुनियाद पर खड़ी भाजपा सरकार तरह तरह से कांग्रेस की छबि खराब कर रही है। पहले विधानसभा घेराव के दौरान लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर बल प्रयोग कर उनका लोकतांत्रिक अधिकार छीनने का प्रयास किया फिर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पर झूठे आरोप लगाकर उनकी छबि धूमिल कर रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा अपने झूठ व पाप पर परदा डालने के लिये जनता का ध्यान भटकाने में माहिर है। 


सरकार की खामियों को उजागर करना, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार तथा महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीकों से विरोध दर्ज कराना विपक्ष का अधिकार है लेकिन भाजपा अपने दमनकारी नीति के दम पर जनता व विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है। इसी तरह केन्द्र में अडानी पर लग आरोपों की जांच कराने, मणिपुर, संभल, बहराइच के मुद्दों पर बहंस करने की बजाय नेता प्रतिपक्ष पर आरोप लगाकर ध्यान भटकाने का काम कर रही है। तमाम गतिरोधों का समाधान ढूढ़ने की बजाय ने सदन में गृहमंत्री अमित शाह ने बाबा साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर भाजपा की मनुवादी सोच का परिचय दिया। कांग्रेस नेता ने कहा पहली बार देखा जा रहा है जब सत्ताधारी के लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रस्तावित मुद्दों पर बहंस कराई जाये सदन खुद शांतिपूर्ण वातावरण में चलने लगेगा।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad