गौर थाने को शीघ्र मिलेगा नया भवन, पूजन हवन के साथ निर्माण शुरू
Gaur police station will soon get a new building, construction started with Puja Havan
बभनान, बस्ती (विनोद जायसवाल)। काफी अरसे से प्रतीक्षित गौर थाने के भवन निर्माण का सोमवार दोपहर एक रंगारंग कार्यक्रम के तहत शिलान्यास किया गया। क्षेत्राधिकारी हरैया संजय सिंह, इंस्पेक्टर राजकुमार राजभर व इलाके के लोग की उपस्थिति रहे। आचार्य बलभद्र मिश्र ने विधिवत पूजन के साथ कार्यक्रम सम्पन्न कराया।
गौर थाने का निर्माण उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के तहत राजावत एसोसिएट संस्थान द्धारा किया जा रहा है। इसकी लागत पांच करोड़ तीस लाख है। एक हजार एस्क्वायर मीटर में समूचा भवन सहित साज सज्जा होना है। बता दें जमीनी विवाद के कारण यहां निमाण बाधित था। डूहवा गांव पंचायत के राजस्व गांव बेलहिया में थाना भवन की आधारशिला रखी गई। इस अवसर पर भाजपा नेता जटाशंकर शुक्ला, श्याम बहादुर सिंह, अमन शुक्ला, इंस्पेक्टर सोनहा उपेन्द्र कुमार मिश्रा, इंस्पेक्टर पैकोंलिया धमेंद्र कुमार यादव, इंस्पेक्टर वाल्टर गंज मोती चंद सहित समूचा पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। इंस्पेक्टर गौर ने इस मौके पर यहां काम कर रहे मजदूरों तथा क्षेत्रीय असहाय लोगों को ठंड से बचाव के लिए डेढ़ सौ कम्बल वितरित किया।













Post a Comment
0 Comments