Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कांग्रेस के मण्डलीय कार्यशाला में सूचना अधिकार कानूनों पर दिया प्रशिक्षण

कांग्रेस के मण्डलीय कार्यशाला में सूचना अधिकार कानूनों पर दिया प्रशिक्षण
Training given on Right to Information laws in the zonal workshop of Congress
बस्ती, 16 दिसम्बर। कांग्रेस आर.टी.आई. विभाग द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वान्चल प्रभारी महेन्द्र श्रीवास्तव के संयोजन में कटरा में स्थित एक मैरेज हाल के सभागार में एक दिवसीय मण्डलीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस ने देश को सूचना का अधिकार दिया जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगे किन्तु भाजपा की सरकार ने इसे भोथरा बना दिया है। 


उन्होने उपस्थित लोगों का आवाहन किया कि वे सूचना के अधिकार को हथियार बनाकर अपने हक हकूक की लड़ाई को मजबूत करें। मण्डलीय कार्यशाला को कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह, कांग्रेस मछुआरा समाज के देवेन्द्र निषाद, कांग्रेस आर.टी.आई. विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव तामेश्वरनाथ पाण्डेय, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’, काजी सुहेल अहमद, प्रवीन पाण्डेय, सिद्धार्थनगर की महिला जिलाध्यक्ष किरन शुक्ल ने सम्बोधित करते हुये कहा कि कांग्रेस ने देश की जनता को सूचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, कुपोषण से मुक्ति का जो अधिकार दिया वर्तमान भाजपा की सरकार उसे लगातार कमजोर कर रही है। 


वक्ताओं ने कहा कि सूचना का अधिकार देश की आम जनता के लिये बड़ा अवसर है और हम सबको ध्यान रखना होगा कि पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह ने जो बड़ा अवसर दिया वह कमजोर न होने पाये। कांग्रेस जन सूचना अधिकार की रक्षा करें।

मण्डलीय कार्यशाला के संयोजक कांग्रेस आर.टी.आई. विभाग द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वान्चल प्रभारी महेन्द्र श्रीवास्तव ने बस्ती मण्डल के विभिन्न क्षेत्रों से आये पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुये कहा कि हमें एकजुटता से आगे बढना होगा तभी सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे के संकल्प साकार होंगे। 


कहा कि भाजपा की सरकार सूचना अधिकार को कमजोर कर रही है। कार्यशाला में कांग्रेस नेताओं को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सूचना अधिकार कानूनों पर वृहद रूप से प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में मुख्य रूप से विश्वनाथ चौधरी, ई. राज बहादुर निषाद, डा. वाहिद सिद्दीकी, मो. रफीक खान, अमित प्रताप सिंह, राकेश गांधियन, लालजी पहलवान, दीन मोहम्मद, श्रीचन्द, कलीम खान, ताहिरा बानो, राजिया, रीता साहनी, हसीना खातून, अनीता चौहान, सरिता, विद्या वर्मा, सोनगुना, सीमा निषाद, सितारा, कविता, संजू गौड़, दुर्गावती, निशा, ज्योतिमा पाण्डेय के साथ ही बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad