सरेआम युवक की पिटाई करने वाले दबंग प्रधान को पुलिस ने पीटा, वीडियो वायरल
The police beat up the domineering head who beat up a youth in public, video goes viral
बांसी, सिद्धार्थ नगर। तहसील परिसर में सोमवार को एक दबंग ग्राम प्रधान ने पुलिस अभिरक्षा में एक युवक की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जानकारी मिली है कि मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के निहलवा का रहने वाला जाहिद अली अपनी जमीन से संबंधित मामले में तहसीलदार बांसी के पास पैरवी करने गया था।
ग्राम प्रधान राजकुमार यादव, जो जाहिद अली के गांव का निवासी है, तहसील में दाखिल होने पर अचानक उस पर टूट पड़ा और पुलिस अभिरक्षा में होने के बावजूद उसकी पिटाई करने लगा। घटना से भयभीत जाहिद अली ने तहसीलदार बांसी को इसकी जानकारी दी। तहसीलदार ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस अभिरक्षा में ही जब जाहिद अली बाहर निकल रहा था, तो ग्राम प्रधान ने फिर से उस पर हमला बोल दिया। इस पर पुलिस ने भी दबंग ग्राम प्रधान को जमकर पीटा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दबंग ग्राम प्रधान और उसके सहयोगियों से जाहिद को बचाया। दबंग ग्राम प्रधान राजकुमार यादव ने इस मामले में पुलिस पर आरोप लगाए हैं, लेकिन वीडियो में जो दिख रहा है वह घटना की पूरी सच्चाई बयां करने के लिये काफी है। रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।













Post a Comment
0 Comments