Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पुलिस ने फेल किया संभल कूच करने की योजना, बस्ती में कांग्रेस नेता हाउस अरेस्ट

पुलिस ने फेल किया संभल कूच करने की योजना, बस्ती में कांग्रेस नेता हाउस अरेस्ट
Police foiled the plan to march to Sambhal, Congress leader under house arrest in Basti
बस्ती, 03 नवम्बर। जनपद मुख्यालय पर कांग्रेस पार्टी के दो नेताओं को कोतवाली पुलिस ने आधी रात से हाउस अरेस्ट कर रखा है। वे संभल के हिंसा प्रभावित क्षेत्र के दौरे पर जाने की तैयारी में थे। कांग्रेस पार्टी श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र त्रिपाठी के निर्देश पर यहां से पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल संभल कूच करने वाला था। पुलिस को जैसे ही इसकी भनक लगी आधी रात कांग्रेस नेता देवानंद पाण्डेय के आवास विकास कालोनी स्थित आवास पर पहुंच गई।


यहां श्री पाण्डेय व श्रम प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अब्दुल समद को हाउस अरेस्ट किया गया है। कोतवाली पुलिस के अलावा एलआईयू इंसपेक्टर शिवाजी राव भी मौके पर मौजूद हैं। देवानंद पाण्डेय के आवास पर आधी रात में पहुंची पुलिस ने उन्हे जानकारी दी कि संभल जाने पर 10 दिसम्बर तक रोक लगाई गई है। इसलिये आप हाउस अरेस्ट किये जा रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने इस कार्यवाही को अलोकतांत्रिक बताते हुये कहा है कि सरकार संभल हिंसा के पीछे का सच सामने नही लाना चाहती है। संभल में हत्या हुई है। कांग्रेस पार्टी पीडित परिवारों को न्याय दिलाने और घटना की सच्चाई सामने लाने के लिये प्रतिबद्ध है। जब भी रोक हटेगी कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल संभल जरूर जायेगा। देवानंद पाण्डेय व अब्दुल समद ने कहा उ.प्र. सरकार आम आदमी से उसकी आजादी छीन लेना चाहती है। पार्टी नेता देवेन्द्र कुमार श्रीवासतव, मो. रफीक खां, सुनील पाण्डेय, शौकत अली नन्हू, अलीम अख्तर, वाहिद सिद्धीकी, बृजेश पाण्डेय, अशोक श्रीवास्तव, डीएन शास्त्री सहित तमाम नेताओं ने स्थानीय प्रशासन के इस कार्यवाही की निंदा की है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad