सिद्धार्थनगर कांग्रेस अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद हाउस अरेस्ट, विधानसभा घेरने लखनऊ जा रहे थे
Siddharthnagar Congress president Qazi Suhail Ahmed under house arrest, was going to Lucknow to surround the assembly
सिद्धार्थ नगर, 17 दिसम्बर। कांग्रेस पार्टी द्वारा 18 दिसम्बर को लखनऊ पहुचंकर विधानसभा घेरने की घोषणा के बाद प्रदेशभर की पुलिस अलर्ट मोड मे हैं। योगी सरकार हर हाल में कांग्रेस का यह कार्यक्रम विफल करना चाहती है। इसी रणनीति के तहत प्रदेश के तमाम जिलों से पार्टी नेताओं के हाउस अरेस्ट किये जाने की सूचना मिल रही है।
सिद्धार्थनगर जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने खुद के हाउस अरेस्ट होने की जानकारी दी। अपनी रणनीति के तहत वे लखनऊ कूच करने के एक दिन पहले ही बस्ती आ गये थे और एक मित्र के घर तुरकहिया मुहल्ले में छिपे थे। लेकिन भवानीगंज (सिद्धार्थनगर) पुलिस वहां भी पहुंच गई और उन्हे अपने साथ उनके गांव सिद्धार्थनगर के वासा दरगाह ले गई। वहां उन्हे हाउस अरेस्ट किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने अन्य साथियों से किसी तरह लखनऊ पहुंचने की अपील किया है। उन्होने कहा कांग्रेस नेताओं को पुलिस अपराधियों की तरह तलाश कर रही है। यह तानाशाही की इन्तेहां है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता योगी सरकार की तानाशाही का जवाब देने में सक्षम हैं। हर हाल में विधानसभा का घेराव होगा और हमारे काय्रकर्ता योगी सरकार से हर सवाल का जवाब मागेंगे।












Post a Comment
0 Comments