आगरा में सड़क हादसा, 4 की मौत
Road accident in Agra, 4 killed
नेशनल डेस्कः आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार की रात में नोएडा की ओर जा रही दो कारों के बीच टक्कर होने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा करीब डेढ़ बजे हुआ। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ, जब दोनों कारें तेज रफ्तार से आ रही थीं।
टक्कर के बाद दोनों कारों में सवार लोग बुरी तरह घायल हो गए और हादसे में चार लोगों की जान चली गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। खंदौली थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि हमें हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है और मामले की जांच जारी है।













Post a Comment
0 Comments