कांग्रेसियों ने राममिलन चतुर्वेदी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया Congressmen remembered Ram Milan Chaturvedi on his death anniversary
बस्ती, 17 दिसम्बर। वरिष्ठ कांग्रेसी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. राममिलन चतुर्वेदी को उनकी पुण्यतिथि पर कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर लोगों ने श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान पर चर्चा किया। स्व. चतुर्वेदी के सुपुत्र राहुल चतुर्वेदी ने कहा कि पिताजी का समूचा जीवन कांग्रेस पार्टी को समर्पित रहा। ऐसे अनेक अवसर आये जब दूसरे विचारधारा के साथ जाने का दबाव बना, लेकिन वे कहा करते थे कि जीते जी कांग्रेसी विचाराधारा के अलावा दूसरे को समर्थन नही देंगे और मरने के बाद भी पार्टी के ही झण्डे मे लिपटकर जायेंगे। उनके जीवन से हम लोगों ने बहुत कुछ सीखा है।
लालजीत पहलवान, रामभवन शुक्ल एवं देवानंद पाण्डेय ने स्व. चतुर्वेदी को याद करते हुये उनके योगदान का सराहा और कहा बिरले ही मिलते हैं जिसके भीतर विचारधारा के साथ अडिग रहने का साहस होता है। अवधेश सिंह एवं गिरजेश पाल ने कहा कि स्व. चतुर्वेदी समझौतावादी नही थे। जो निर्णय ले लेते थे उसके परिणामों से डरते नही थे और पूरी ताकत से उस पर कायम रहते थे। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा दूसरों के लिये सबक है। इस अवसर पर राहुल चतुर्वेदी ने दिनेश पाल, बृजेश आर्या, रामभवन शुक्ल, देवानंद पाण्डेय आदि को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुधीर यादव, अतीउल्लह सिद्धीकी, दीनदयाल तिवारी, विमला विश्वकर्मा, मंजू पाण्डेय, जगदीश, जेपी चौबे, मनीष चौधरी, अतुल श्रीवास्तव, दीपनरायन उपाध्याय, रजनीश अग्रहरि, मोहित चौधरी, संकेत कुमार आदि मौजूद रहे।













Post a Comment
0 Comments