रोडवेज बस और पिकप की भिड़न्त, खलासी की मौत, 5 घायल
Roadways bus and pickup collide, cleaner dies, 5 injured
बस्ती, 17 दिसम्बर। तेज रफ्तार आज फिर सड़क हादसे का कारण बना। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे छावनी क्षेत्र में चैकड़ी टोल प्लाजा के पास अयोध्या से बस्ती की तरफ आ रही गोरखपुर डिपो की बस और पिकअप की टक्कर हो गई। घटना में एक की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक तत्काल मौके पर पहुंचे।
मिली जानकारी के मुताबिक पिकअप में सवार खलासी सनी यादव पुत्र झल्लू यादव निवासी आशापुर देवकाली बाईपास थाना अयोध्या कोतवाली को गम्भीर चोटे आईं और ड्राइवर लालू यादव पुत्र रामजन्म यादव निवासी आशापुर देवकाली बाईपास थाना अयोध्या कोतवाली घायल बताया जा रहा हैं। खलासी को सीएचसी हर्रैया में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि रोडवेज बस में सवार पांच लोगों का सीएचसी हर्रैया में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने दुर्घटना ग्रसित वाहनों को सड़क से किनारे हटवाया गया, मौके पर यातायात व शांति, कानून व्यवस्था कायम है।













Post a Comment
0 Comments