कायरताः पिता ने डांट दिया, बेटी ने आत्महत्या कर लिया
Cowardice: Father scolded her, daughter committed suicide
यूपी डेस्कः गाजियाबाद जिले के वसुंधरा इलाके में पढ़ाई के लिए डांटने से नाराज 12वीं की छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इंदिरापुरम के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान 12वीं कक्षा की छात्रा काजल सिंह के रूप में हुई है।
एसीपी ने बताया कि काजल सिंह को उसके पिता जयवीर सिंह ने डांटा था। वह दिन में सो रही थी, इसलिए उसके पिता ने उसे पढ़ाई नहीं करने के लिए डांटा। पिता की डांट से काजल नाराज हो गई और गुस्से में आकर उसने गलत कदम उठाया। पिता ने जब अपनी बेटी को पंखे से लटकते हुए देखा तो उन्होंने तुरंत स्कूल के कर्मचारियों की मदद से उसे उतारा और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि काजल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इस संबंध में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।











Post a Comment
0 Comments