Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सिद्धार्थनगर में रेलवे ट्रैक पर मिली युवती की लाश

सिद्धार्थनगर में रेलवे ट्रैक पर मिली युवती की लाश
A girl's body was found on the railway track in Siddharthnagar
सिद्धार्थ नगर, 28 दिसम्बर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के उतरौला गांव के पास रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार को एक युवती की क्षत विक्षत लाश मिली है। युवती की पहचान अंजनी विश्वकर्मा (20) पुत्री फूलचंद विश्वकर्मा निवासी औदही कलां के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि परसा और महादेव बुजुर्ग रेलवे स्टेशन के बीच एक युवती की क्षत-विक्षत लाश पड़ी है। 



मृतका का एक हाथ व एक पैर कटा हुआ था और सिर पर चोट के निशान थे। परिजनों के द्वारा अभी कोई तहरीर नही दी गई है। तहरीर मिलने पर उचित आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। पुलिस कप्तान ने यह भी कहा कि युवती की गांव के ही एक लड़के दीपू गुप्ता से बातचीत होती थी। पुलिस सभी विन्दुओं पर जांच करेगी। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि लाश को शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल का सीडीआर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad