Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

देवरिया में दो युवकों की हत्या, पीड़ितों को अहेतुक सहायता से मरहम लगाने की कोशिश

देवरिया में दो युवकों की हत्या, पीड़ितों को अहेतुक सहायता से मरहम लगाने की कोशिश Two youths murdered in Deoria, an attempt to heal the victims with selfless help
देवरिया, 4 दिसंबर। देवरिया में हुए दो अलग-अलग हत्याओ के मामले में प्रदेश शासन ने पीड़ित के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए की अहेतुक वित्तीय सहायता प्रदान कर मरहम लगाने की कोशिश की है। क्योंकि इन हत्याओं से आम लोगों विशेषकर करणी सेना के लोग काफी आक्रोशित थे। एमएलसी रतनपाल सिंह, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने आज बुधवार को अपराह्न मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दिवंगत विशाल सिंह तथा दिवंगत निहाल सिंह के घर जाकर उनके परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। 



यह धनराशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्रदान की गई। उक्त जानकारी सूचना विभाग देवरिया दारा बुधवार को दी गई है। सूचना विभाग की विज्ञप्ति में बताया गया है कि एमएलसी रतनपाल सिंह ने इस अवसर पर कहा है कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं तथा स्थिति पर निरंतर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने पुलिस को दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। एम् एल सी ने यह भी कहा कि दोषियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीड़ित परिवार को पुलिस सुरक्षा भी उपलब्ध करा दी गई है और मुख्यमंत्री  ने आगे भी पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया है। उल्लेखनीय है कि देवरिया जिले में पिछले महीने नेहाल सिंह और विशाल सिंह की हत्या कर दी गई थी। जिस मामले में पुलिस ने हत्या के आरोपितो को पुलिस मुठभेड़ में उनके पैरों में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में एम् एल सी ने पीड़ित के परिजनों को गोरखपुर में मुख्यमंत्री से मिलवाया भी था।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad