Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

धान खरीद को लेकर हुई बैठक, कम खरीद पर डीएम खफा

धान खरीद को लेकर हुई बैठक, कम खरीद पर डीएम खफा
A meeting was held regarding paddy procurement, DM was upset over low procurement

सिद्धार्थ नगर 04 दिसम्बर। धान खरीद वर्ष 2024-25 के संबध में जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने समीक्षा के दौरान कम खरीद करने वाले क्रय केन्द्रों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि एसएमआई को अपने अपने केन्द्रों पर 40 मी0टन धान क्रय करने का लक्ष्य दिया गया है।


कोआपरेटिव के क्रय केन्द्रों पर 10 मी0 टन एवं एफसीआई 10 मी0 टन एवं अन्य एजेंसियों द्वारा प्रतिदिन लक्ष्य के सापेक्ष धान का क्रय करें। जिलाधिकारी ने जनपद में स्थापित सभी धान क्रय केन्द्रों की प्रगति तीन दिनों के अन्दर लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति बढ़ाने का निर्देश दिया। तीन दिन के बाद धान क्रय किये जाने की प्रगति नहीं बढ़ी तो सम्बंधित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। किसानों से जो धान क्रय किया जाये उसको लाट वाइज राइस मिलर को भेजा जाये क्रय केन्द्रो पर स्टाक में धान न रखा जाये। जिलाधिकारी ने सभी क्रय केन्द्र प्रभारियों के निर्देश दिया कि प्रतिदिन किसानों के साथ सम्पर्क स्थापित कर केन्द्र पर धान लाने हेतु प्रेरित करें। 


किसानो से क्रय किये गये धान की धनराशि का भुगतान 48 घन्टे में कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की शासकीय क्षति नही होना चाहिए। गाइडलाइन के अनुसार कार्य करे। क्रय केन्द्र पर पीने के लिए पानी और बैठने के लिए छाया की व्यवस्था होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की समस्या नही होनी चाहिए। क्रय केन्द्र प्रभारी की शिकायत मिलने पर संबधित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त जिला खाद्य विपणन अधिकारी गोरखनाथ त्रिपाठी, ए0आर0 कोआपरेटिव, प्रबन्धक एफ.सी.आई., पी.सी.एफ., सहकारिता, क्रय केन्द्र प्रभारी आदि उपस्थित थे। 


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad