Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बरेली में युवती की गला काटकर हत्या, शिनाख्त में जुटी पुलिस

बरेली में युवती की गला काटकर हत्या, शिनाख्त में जुटी पुलिस
Girl murdered by slitting her throat in Bareilly, police busy in identification
यूपी डेस्कः बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में गांव टिसुआ के एक खेत में अज्ञात युवती (20) का शव मिला है। युवती की गला रेतकर हत्या की गई है। मौके पर एक कंबल और कुछ कपड़े भी मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मुकेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी फरीदपुर और फतेहगंज पूर्वी थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। 


घटनास्थल की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। युवती की पहचान नहीं हो सकी है। एसपी ग्रामीण मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि शव के गले पर धारदार हथियार से कटे के गहरे निशान हैं, जिससे साफ है कि यह हत्या का मामला है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत के समय और तरीके के बारे में अधिक जानकारी मिल सके। एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिस टीम को मामले का खुलासा करने के निर्देश दिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लापता युवतियों की शिकायतें खंगाल रही है और घटनास्थल के पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने की तैयारी कर रही है। पुलिस प्रेम प्रसंग, रंजिश या अन्य किसी एंगल से मामले की जांच कर रही है। वहीं, अज्ञात युवती की पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती बन गई है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad