Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

देवरिया में बोले डिप्टी सीएम, 2027 के लिये एक्शन मोड में आयें कार्यकर्ता

देवरिया में बोले डिप्टी सीएम, 2027 के लिये एक्शन मोड में आयें कार्यकर्ता
Deputy CM said in Deoria, workers should come into action mode for 2027
देवरिया, 03 दिसंबर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने देवरिया में मंगलवार को समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश यादव का पी डी ए परिवार डेवलपमेंट एजेंसी है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता सम्मान से समझौता नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को 2027 के चुनाव के लिए आज से ही एक्शन मोड में आ जाना होगा।


उन्होंने कहा कि 100 में 60 हमारा है 40 में बंटवारा है उसमें भी हिस्सा हमारा है। कुंभ और देवरहा बाबा का जिक्र करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि देवरहवा बाबा के आशीर्वाद से बाबरी विध्वंश और भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो सका, कुंभ में देवरहवा बाबा की मचान को याद दिलाते हुए उन्होंने इस महाकुंभ में 40 करोड़ से ज्यादा लोगों के शामिल होने की बात कही और साथ ही सभी को महा कुंभ में आने का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पति, पत्नी, भाई, भतीजा वाद की पार्टी है। वहीं कांग्रेस मां, भाई, बहन की पार्टी है जबकि भाजपा में बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी संगठन और सरकार के शीर्ष पद पर जा सकता है। 


महाराष्ट्र और उपचुनाव की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के उपचुनाव ने साबित किया है कि मोदी योगी के नेतृत्व में जनता का विश्वास अडिग है, सपा की दुर्दशा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता कि कुंदरकी में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में ऐतिहासिक मतदान हुआ, अखिलेश यादव के भतीजे महज 14 हजार से जीते और इतिहास बदलते हुए कटहरी में भाजपा के धर्मराज निषाद ने जीत कर धर्म राज की स्थापना कर दिया। इस चुनाव परिणाम ने सपा के लोगों का घमंड तोड़ दिया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी लिया। उपमुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से अपनी समस्या को लिखित रूप में मांगते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का कार्य करते हुए आपको भी सूचित किया जाएगा। उन्होंने संगठन पर्व को उत्साह के साथ सम्पन्न करने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad