Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

फतेहपुर में डबल मर्डर, रेप की आशंका

फतेहपुर में डबल मर्डर, रेप की आशंका
Double murder in Fatehpur, rape suspected

यूपी डेस्कः फतेहपुर में 12 घण्टे के भीतर डबल मर्डर हुआ है। जानकारी मिली है कि यहां एक किशोरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उसका शव अरहर के खेत में अर्धनग्न हालत में पड़ा मिला है। सुबह ग्रामीणों ने देखा और गांव के लोगों को सूचना दी। किशोरी के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।


शुक्रवार देर शाम रामनगर कौहन निवासी 24 वर्षीय आशू सिंह का शव गांव में ही यमुना किनारे कछार में मिला था। आशू के सीने में गोली मारी गई थी। मृतक की मां ने जमीन विवाद में हत्या की बात कही थी। हालांकि मामला प्रेम प्रंसग का बताया जा रहा है। पुलिस को जानकारी हुई थी कि युवक का पड़ोसी जरौली गांव की एक सजातीय लड़की से प्रेम प्रंसग चल रहा था। कुछ महीनों पहले दोनों को साथ देखा गया था तो युवक के साथ मारपीट भी हुई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी ही थी कि रामनगर और जरौली के बीच एक तालाब के पास अरहर के खेत में शनिवार सुबह युवती की लाश मिली। युवती के भी सीने में गोलीमार कर हत्या की गई है। 


युवती जरौली गांव की थी। स्थानीय पुलिस और प्रयागराज जोन के आईजी भी मौके पर पहुंच गए। हत्याकांड के बाद 5 थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। इलाके में चर्चा है कि दोनों को खेत में आपत्तिजनक हालत में देख कर मौके पर ही युवती की हत्या कर दी गई। युवक जान बचाकर बाइक से भागा था। लेकिन यमुना किनारे उसकी भी हत्या कर दी गई। लड़की के पिता ने बताया- उसके तीन बेटी और दो पुत्र है, जिसमें मृतका सबसे बड़ी लड़की है, जोकि कक्षा 11 में एक इंटर कालेज में पढ़ाई करती थी। बेटी के साथ दुष्कर्म करने के बाद बुरी तरह से मारा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा ने बताया अभी तक की जांच में लड़की का प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad