Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बरेली में रेप के बाद महिला को पेट्रोल डालकर जलाया

बरेली में रेप के बाद महिला को पेट्रोल डालकर जलाया
In Bareilly, a woman was burnt after being raped by pouring petrol on her

यूपी डेस्कः बरेली सालों से बंद पड़े ईंट भट्ठे में एक महिला की न्यूड डेड बॉडी मिली है। हत्या के बाद महिला का चेहरा कुचल दिया गया और पेट्रोल डालकर उसकी बॉडी जलाई गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू किया है। पुलिस को इस बात की आशंका है कि महिला के साथ रेप किया गया इसके बाद उसकी हत्या की गई। हाफिजगंज के लाड़पुर गौटिया के पास एक ईंट भट्ठा है जो कई वर्षों से बंद पड़ा है। 



शनिवार दोपहर लाड़पुर गांव का एक किसान घास काटने गया था तो वह भट्ठे की ओर चला गया। भट्ठे की चिमनी के पास उसने देखा तो वहां एक महिला का अधजला और अर्धनग्न शव पड़ा था। वह दौड़कर गांव आया और गांव वालों को सूचना दी। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। महिला के शव को पुलिस ने कब्जे में लिया और शिनाख्त में जुट गई। लेकिन कोई भी व्यक्ति उस महिला को पहचानता नहीं था। शव के पास से पुलिस ने एक केन, लाइटर, नीले रंग का लोअर और महिला की क्रीम कलर की जूती बरामद की है। 


जूती देखकर लग रहा है कि वह काफी महंगी है। इसलिए महिला के प्रोफाइल होने की भी आशंका जताई जा रही है। शव देखकर शिनाख्त करना मुश्किल हो रहा है। एक आशंका यह भी है कि हत्या से पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया गया होगा। फारेसिंक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य इकट्ठा किया। शव करीब छह से सात दिन पुराना था। भट्ठे के पड़ोस में ही एक कमरा भी बना हुआ है जहां पर चौकीदार रहता है। पुलिस ने चौकीदार से पूछताछ शुरू की है, लेकिन उससे भी अभी तक कुछ खास हाथ नहीं लगा है। पुलिस के अनुसार एक किलोमीटर के दायरे में कोई भी जनजीवन नहीं है। इसलिए आशंका है कि महिला को वहां पर योजनाबद्ध तरीके से लाया गया था। इसी के बाद घटना को अंजाम दिया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

 

==

 

 

==

Bottom Ad