बस्ती में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट, विधानसभा घेरने की थी तैयारी
Congress district president under house arrest in Basti, preparations were being made to surround the assembly
बस्ती, 17 दिसम्बर। उ.प्र. सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर जनता की आवाज बंद करना चाहती है। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने अंग्रेजी हुकूमत को धूल चटाया है, योगी सरकार की तानाशाही उसके आगे कुछ भी नही। यह बातें कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने कही। उन्हे कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात से ही हाउस अरेस्ट कर रखा है।
कांग्रेस नेता ने कहा पूरे प्रदेश से पार्टी नेताओं को हाउस अरेस्ट किये जाने की सूचना मिल रही है। केन्द्र व प्रदेश में बैठी भाजपा सरकार आन्दोलनों को कुचलकर लोकतंत्र को खत्म करने पर आमादा है। एक ओर कांग्रेस संविधान को बचाने की खातिर सड़क से सदन तक संघर्ष कर रही है दूसरी ओर सरकार संविधान का गला घोंट रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता योगी सरकार के तानाशाही रवैये का माकूल जवाब देंगे। 18 दिसम्बर को विधानसभा को घेरने का कार्यक्रम निश्चित रूप से सफल होगा। सैकड़ों बब्बर शेर कांग्रेसी लखनऊ कूच कर चुके हैं। वे बेरोजगारी, महगाई, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद बुलडोजर एक्शन, खाद बीज की किल्लत, हत्या, लूट, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर योगी सरकार को जगाकर दम लेंगे। कांग्रेस नेता ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जो लकीर खींच रहे हैं उस पर आगामी सरकारें चलीं तो फिर वे सदन में फूट फूटकर रोयेगे।













Post a Comment
0 Comments