मुरादाबाद में सड़क हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
Road accident in Moradabad, 4 people of the same family died
यूपी डेस्कः मुरादाबाद में मंगलवार दोपहर को हुये सड़क हादसे में पति-पत्नी और 2 बच्चों की मौत हो गई। हादसा दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर हुआ। ये सभी सड़क पार करते समय बोलेरो की चपेट में आ गये। वहीं, बोलेरो के ड्राइवर और उसमें सवार महिला को गंभीर चोट आई है। हादसे के बाद बोलेरो डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।
घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे पाकबड़ा थाना क्षेत्र की है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने बोलेरो सवार लोगों को एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया। हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सड़क पर बिखरी लाशों को उठाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी की छत भी आधी सिकुड़ गई। पाकबड़ा इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस को एक्सीडेंट की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अमरोहा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने दो मासूमों समेत 4 लोगों को रौंद दिया। मरने वालों में रामपुर के गंज थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव के फुरकान (35 साल), पत्नी सीमा (30 साल) और पांच एवं ढाई साल की दो बेटियां हैं। सतेंद्र सिंह ने बताया कि पाकबड़ा के गांव रतनपुर कला में सीमा का मायका है। सीमा अपने पति और बच्चों के साथ मायके आई थी। मंगलवार को वह कुछ खरीदारी करने के लिए पति और बच्चों के साथ पाकबड़ा बाजार गई थी। तभी सड़क पार करते समय यह हादसा हो गया। हादसे के बाद क्रेन बुलाई गई। क्रेन से बोलेरो को हटवाया गया। जिसके बाद गाड़ियों की आवाजाही शुरू हो पाई।













Post a Comment
0 Comments