Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती में संदिग्ध हालत में मिली किशोरी की लाश

बस्ती में संदिग्ध हालत में मिली किशोरी की लाश
The body of a teenager was found in a suspicious condition in Basti

बस्ती, 15 दिसम्बर। रुधौली थाना क्षेत्र के अठदेउरा गांव में संदिग्ध हालत में 17 वर्षीय किशोरी का शव फंदे से लटकता मिला है। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम व रुधौली पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी हासिल कर साक्ष्य एकत्र किया। अठदेउरा गांव निवासी अनुराधा पुत्री राजेश निषाद का शव कमरे में रस्सी के सहारे पंखे से लटकता पाया गया। मां संगीता अपने बड़े बेटे विनय के साथ गन्ने की कटाई करने गई थी। घर पहुंची तो देखा कि उसकी बेटी रस्सी के सहारे पंखे से लटकी हुई है। चीख पुकार सुन कर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए। किशोरी 11वीं की छात्रा थी। दो भाइयों की एकलौती बहन थी। प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्वजन से जैसे ही तहरीर प्राप्त होती है, अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।




Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad