Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेसी की मौत

लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेसी की मौत
Youth Congress leader died during protest in Lucknow

लखनऊ, उ.प्र.। कांग्रेस पार्टी के ऐलान पर विधानसभा घेराव करने पहुंचे गोरखपुर के रहने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत हो गई। वे यूथ कांग्रेस के पूर्व महासचिव थे। घटना को लेकर कांग्रेसियों में गजब का गुस्सा और ग़म है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा यह हमारे कार्यकर्ता की मौत नहीं, हत्या है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी सूचना पर सिविल हॉस्पिटल पहुंचे। 



उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। हमें जैसे ही जानकारी मिली, हमने अस्पताल के डायरेक्टर को फोन करके बेहतर इलाज के प्रबंध का निर्देश दिया, लेकिन यहां आने पर पता चला कि युवक की मौत हो चुकी है। शव को व्यवस्थित तरीके से घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। बृजेश पाठक ने कहा कि हमें सिर्फ इतनी जानकारी मिली है, वह सीनियर पत्रकार का भतीजा है। हमें जो जानकारी मिली उसके अनुसार युवक गंभीर अवस्था में कांग्रेस कार्यालय में पाया गया था। इस संबंध में जांच के आदेश दे दिए गए हैं।


पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि मौत का क्या कारण है? पुलिस विभाग सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान हमारा गला दबाया गया। हमें जूते से मारा गया। हम खुद प्रदर्शन के दौरान बेहोश हो गए। हमारा कार्यकर्ता पुलिसिया जुल्म का शिकार हुआ है। हमारे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया इसी में एनएसयूआई कार्यकर्ता अदनान जाफरी को भी गंभीर चोट आई है। वह अस्पताल में भर्ती है। पुलिस के द्वारा नकली बैरिकेडिंग लगाया गया था, जिसका हम पहले से ही विरोध कर रहे थे। सरकार युवक के मौत की जिम्मेदार है। हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता दुखी है और इस मुसीबत की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad