संभल नही जा पाये राहुल, प्रियंका, क्या छिपाना चाहती है सरकार ?
Rahul and Priyanka could not control themselves, what does the government want to hide?
नेशनल डेस्कः नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बुधवार को संभल नहीं जा सके। वे संभल हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलना चाहते थे। यूपी पुलिस ने उनके काफिले को गाजीपुर बॉर्डर पर रोक लिया। संभल में बीएनएस की धारा 163 लागू है। करीब तीन घंटे तक तनातनी का माहौल था। 5 किमी लंबा जाम लगा रहा। जाम की वजह से ट्रैफिक में फंसे लोगों से कांग्रेस नेताओं की झड़प भी हुई।
राहुल ने पुलिस अफसरों से बातचीत की। कहा- मैं पुलिस की गाड़ी में अकेले जाने को तैयार हूं। लेकिन अफसर राजी नहीं हुए। राहुल हाथ में संविधान लेकर गाड़ी के ऊपर चढ़ गए और मीडिया को संबोधित किया। इसके बाद राहुल-प्रियंका दिल्ली लौट गए। उन्होंने कहा अब 6 दिसंबर को संभल जाएंगे। आपको बता दें संभल में कोर्ट के आदेश पर 24 नवंबर को जामा मस्जिद का सर्वे किया जा रहा था। इस दौरान हिंसा भड़क गई थी, जिसमें गोली लगने से 5 युवकों की मौत हो गई थी। इससे पहले, शनिवार को सपा और रविवार को कांग्रेस के डेलिगेशन ने भी संभल जाने का ऐलान किया था। हालांकि, पुलिस ने जगह-जगह घेराबंदी करके उनकी योजना फेल कर दी।













Post a Comment
0 Comments