Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

चिट फण्ड कम्पनी पर जमाधन हड़पने का आरोप, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

चिट फण्ड कम्पनी पर जमाधन हड़पने का आरोप, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
Chit fund company accused of embezzling deposits, memorandum sent to the Governor

बस्ती, 20 दिसम्बर। संकल्प सामाजिक सशक्तिकरण व संरक्षण संस्था जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार के नेतृत्व में जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से गुरूवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में मांग किया गया है कि चिट फण्ड कम्पनी बनाकर पोंजी स्कीम का उपयोग करके रंजीत कुमार मौर्य संस्थापक शिवा गु्रप और एस.एस.जी. गु्रप व 15 अन्य कम्पनियों के द्वारा भोली भाली जनता को ठगे जाने के मामलों की जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाय।



ज्ञापन देने के बाद प्रकाश कुमार ने बताया कि बस्ती, अयोध्या, गाजीपुर बाराबंकी, वाराणसी सहित अनेक जनपदों में अयोध्या निवासी रंजीत कुमार मौर्या पुत्र बैजनाथ मौर्या वर्तमान निवास वृन्दावन योजना लखनऊ संस्थापक शिव गु्रप व 15 अन्य कम्पनी द्वारा चिट फण्ड कम्पनी बनाकर पोंजी स्कीम का उपयोग करके लाखों लोगों के मेहनत की जमा पूंजी को फर्जी तरीके से ठगा जा रहा है। यही नहीं हवाला के माध्यम से विदेशों में भी धन जमा किया गया है। मांग किया कि इस घोटाले को संज्ञान में लेकर दोषियांं के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाय। ज्ञापन देने वालों में प्रकाश कुमार, शिव गणेश, श्रवण कुमार, राहुल कुमार, पंचलाल, बुद्धेश राना, अर्जुन, राकेश कुमार, सिद्धार्थ, आदि शामिल रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad