अयोध्या में प्रेमी युगल ने किया सुसाइड
A loving couple committed suicide in Ayodhya
अयोध्या, उ.प्र.। यूपी में सुसाइड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ताजा मामला रौनाही थाना क्षेत्र के अयोध्या के पिरखौली गांव का है। यहां प्रेमी युगल के शव छप्पर की बड़ेर से लटकते हुए मिले हैं। स्थानीय पुलिस और अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है गांव निवासी राजेश कुमार कोरी की 17 साल की बेटी राधना और गांव के ही ओम प्रकाश के 18 साल के बेटे दिवाकर के बीच प्रेम संबंध था।
शनिवार को शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक थाना रौनाही पंकज सिंह मौके पर पहुंचे और उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद एसएसपी राज करन नय्यर, एसपी ग्रामीण बलवंत पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। निरीक्षण कर दोनों शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पंचनामा बनाने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया है। प्रधान प्रतिनिधि कप्तान तिवारी ने बताया कि दोनों परिवार काफी गरीब है। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह का कहना है कि अभी कोई तहरीर किसी भी पक्ष से नहीं मिला है तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।













Post a Comment
0 Comments