Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रेप पीड़िता के परिजनों से मिलने हाथरस पहुंचे राहुल गांधी, अपराधी सीना ताने घूम रहे, पीड़ित परिवार घर में रहकर बना कैदी

रेप पीड़िता के परिजनों से मिलने हाथरस पहुंचे राहुल गांधी, अपराधी सीना ताने घूम रहे, पीड़ित परिवार घर में रहकर बना कैदी
Rahul Gandhi reached Hathras to meet the family of the rape victim, the criminals are roaming around with their heads held high, the victim's family is living as a prisoner in their home

यूपी डेस्कः हाथरस का रेपकांड सभी को याद होगा। करीब 4 साल हो गये। पीड़िता की लाश को अफसरों ने परिजनों के हवाले न करके रात में पेट्रोल डालकर जला दिया था। उ.प्र. सरकार ने पीड़ित परिवार को सदमे से उबारने और उनकी आर्थिक स्थिति ठीक करने के लिये जो वादे किये थे आज तक पूरे नही हुये। गुरूवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी रेप पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंच गये। 



उन्होंने 45 मिनट तक परिवार से बातचीत की। राहुल ने अचानक दौरे का प्लान बनाया। सुबह 7 बजे दिल्ली से हाथरस के लिए रवाना हुये। बताया जा रहा है कि इसी साल, 2 जुलाई को लड़की के पिता ने राहुल को चिट्‌ठी लिखी थी। इसमें कहा था- 4 साल से कैद में हूं। न कोई रोजगार है, न ही रोजगार के लिए कोई बाहर जा पा रहा है। सरकार ने वादे भी पूरे नहीं किए। आपको बता दें हाथरस में 4 साल पहले 14 सितंबर 2020 को दलित युवती के साथ दरिंदगी हुई थी। 29 सितंबर 2020 को युवती ने दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में दम तोड़ दिया था। 



पुलिस ने घरवालों की सहमति के बिना युवती का रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया था। यूपी पुलिस की जांच पर सवाल खड़े हुए तो इसकी जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। सीबीआई ने 11 अक्टूबर को जांच शुरू की और 29 दिसम्बर को 2 हजार पन्नें की चार्जशीट दोखिल की। इसके बाद पीड़िता के घर सीआरपीएफ तैनात कर दी गई। इस मामले में रवि, रामू, लवकुश रिहा हो चुके हैं जबकि संदीप गैर इरादत हत्या के मामले में जेल में है। रेप या गैंगरेप की पुष्टि नही हुई। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने राहुल के दौरे को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कहा- राहुल हताश हैं। हाथरस मामले की जांच सीबीआई ने की है। मामला कोर्ट में चल रहा है। राहुल यूपी को अराजकता और दंगों की आग में झोंकना चाहते हैं। फिलहाल आरोपी खुले में घूम रहे हैं और रेप पीड़िता का परिवार घर रहकर भी कैदी जैसा जीवन जीने को विवश है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad