Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कांग्रेस का विधानसभा घेरने का ऐलान, लखनऊ पुलिस अलर्ट

कांग्रेस का विधानसभा घेरने का ऐलान, लखनऊ पुलिस अलर्ट
Congress announces to surround the assembly, Lucknow police on alert

लखनऊ, 18 दिसम्बर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा विधानसभा का घेराव किये जाने की घोषणा के बाद लखनऊ पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। कांग्रेस नेता लखनऊ न पहुंच पाये इसलिये उनके घरों पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत चार दर्जन कांग्रेस नेताओं को नोटिस जारी की गई है। 


इसके साथ ही, कांग्रेस कार्यालय और प्रदर्शन स्थल की ओर जाने वाले मार्गों पर डबल लेयर्ड बैरिकेडिंग की गई है। सुरक्षा के इंतजामों को मजबूत करने के लिए सड़कों पर गड्ढे बनाकर बल्लियां लगाई गई हैं। कांग्रेस दफ्तर के बाहर रात से ही भारी पुलिस बल तैनात है और पहुचने वाले मार्गों पर जबरदस्त नाकेबंदी की गई है। जिला प्रशासन प्रदर्शन को लेकर हर प्रकार से सतर्कता बरत रहा है। दूसरी ओर कांग्रेस नेता विधानसभा का घेराव करने के लिये कमर कसकर तैयार है। उनका कहना है कि सरकार की जनविरोधी नीतियों और महंगाई जैसे मुद्दों पर आवाज उठाना उनका अधिकार है। वहीं, प्रशासन किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।



Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad