Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

महाकुंभ में बड़ा हादसा, भगदड़ में 14 की मौत, दर्जनों घायल

महाकुंभ में बड़ा हादसा, भगदड़ में 14 की मौत, दर्जनों घायल
Major accident in Maha Kumbh, 14 killed in stampede, dozens injured

यूपी डेस्कः
जिसका डर था वही बात हो गई। हम बात कर रहे हैं महाकुंभ 2025 की। योगी सरकार ने अपना चेहरा चमकाने के लिये अरबों रूपया खर्च कर दिया, लेकिन पूरा का पूरा महाकुंभ अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया। इससे ज्यादा बुरी खबर ये है कि प्रयागराज के संगम तट पर मंगलवार बुधवार की रात अमृत स्नान से पहले करीब डेढ़ बजे भगदड़ मच गई। इसमें 14 से अधिक लोगों की मौत की खबर है। 50 से ज्यादा घायल हैं। 14 शव पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच चुके हैं। 



हालांकि, प्रशासन ने मौत या घायलों की संख्या को लेकर कोई जानकारी नहीं दी। भगदड़ के बाद प्रशासन के अनुरोध पर सभी 13 अखाड़ों ने आज मौनी अमावस्या का अमृत स्नान रद्द कर दिया है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने कहा- संगम नोज पर अधिक भीड़ के कारण यह फैसला किया गया है। पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम योगी से फोन पर घटना की जानकारी ली। सूत्रों की मानें तो अफवाह के चलते संगम नोज पर भगदड़ मची। 


कुछ महिलाएं जमीन पर गिर गईं और लोग उन्हें कुचलते हुए हजारों लोग उनके ऊपर से निकल गए। हादसे के बाद 70 से ज्यादा एंबुलेंस से घायलों और मृतकों को अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल संगम तट पर एनएसजी कमांडो ने मोर्चा संभाल लिया है। संगम नोज इलाके में आम लोगों की एंट्री बंद कर दी गई। भीड़ और ज्यादा न बढ़े, इसलिए प्रयागराज शहर में भी श्रद्धालुओं के आने पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए शहर की सीमा से सटे जिलों में प्रशासन अलर्ट पर है। महाकुंभ में आज मौनी अमावस्या का स्नान है, जिसके चलते करीब 5 करोड़ श्रद्धालुओं के शहर में मौजूद होने का अनुमान है। 


प्रशासन के मुताबिक, संगम समेत 44 घाटों पर आज देर रात तक 8 से 10 करोड़ श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का अनुमान है। पूरे शहर में सुरक्षा के लिए 60 हजार से ज्यादा जवान तैनात हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। निंरजनी अखाड़े के संत इस दुखद घटना पर रो पड़े, उन्होने कहा मैने पहले ही कहा था कि महाकुंभ को सेना के हवाले किया जाये। उन्होने यह भी कहा प्रधानमंत्री का संदेश आ गया है महाकुंभ को सेना के हवाले किया जा रहा है। फिलहाल महाकुंभ को लेकर लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया है कि पहली बार उत्तर प्रदेश को इतना अनुभवहीन मुख्यमंत्री मिला है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG
SHARMA

 

RENTAL

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad