Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मानसिक बीमार 20 वर्षीय युवक ने किया सुसाइड

मानसिक बीमार 20 वर्षीय युवक ने किया सुसाइड
A 20 year old mentally ill youth committed suicide

बस्ती, 23 जनवरी। जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के सुरुआर कला गांव में 20 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटकता मिला है। गांव के संतोष कुमार का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मृतक के पिता जगदीश को सुबह करीब नौ बजे हुई। जब वह बेटे के कमरे में गए तो देखा कि बेटा फंदे से लटक रहा था। उन्होंने बताया कि इसकी दिमाग की हालत पिछले दो वर्षों से ठीक नहीं चल रही थी। गोरखपुर के मानिसक चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा था। उनके चार बेटों में तीन शहर में रहते हैं। मृतक संतोष साथ में घर में रहता था। पत्नी की मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। 





Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

Bottom Ad