Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

इलाके में ही घूम रहे हैं गंभीर मामलों के आरोपी, पुलिस मेहरबान

इलाके में ही घूम रहे हैं गंभीर मामलों के आरोपी, पुलिस मेहरबान
Accused in serious cases are roaming in the area, police is kind

बस्ती (बीपी लहरी) एक ही गाँव के दो व्यक्तियों के विरुद्ध विभिन्न थाने में गम्भीर धाराओ मेँ अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। प्रदेश की योगी सरकार जहाँ ऐसे अपराधियों के विरुद्ध विशेष सख्ती के साथ अभियान चला रही है वहीं ऐसे अभियुक्तों को पकड़कर जेल भेजने में पुलिस नाकाम है। आपको बता दें किशुन भगौती पुत्र विश्वनाथ ग्राम ठोकवा थाना लालगंज के विरुद्ध थाना कोतवाली बस्ती में मुकदमा संख्या 3103/2009 धारा 419,420,489 ए,489 बी,489 सी आई.पी.सी. मुकदमा संख्या, 3179/2009 धारा 110 सी.आर.पी.सी. और मुकदमा संख्या 450/2010 धारा 3/2 देश द्रोह (रासुका) जैसे गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। यह जानकारी प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली से 30 अक्टूबर 2024 को सूचनाधिकार से प्राप्त हुई है।


दूसरा अभियुक्त नन्दलाल पुत्र चैतू भी ग्राम ठोकवा थाना लालगंज का निवासी है जिसके विरुद्ध मुकामी थाने में मुकदमा संख्या 149/14 धारा 379 आई.पी.सी., मुकदमा संख्या 37/1987 धारा 325,323,504, आई. पी.सी, मुकदमा संख्या. 34/2023 धारा 323,504,506 आई.पी.सी. मुकदमा संख्या 227/2021 धारा 504,506,आई.पी.सी. दर्ज है। लेकिन दोनों अभियुक्तों पर दर्ज मुकदमे और पुलिसिया कार्यवाही असरहीन दिखाई है। सूत्रों के अनुसार नन्दलाल अपने दबँगई की बदौलत गाँव के सुरक्षित भूखन्ड गाटा सख्या. 91च सार्वजनिक खलिहान आदि पर अपना अवैध कब्जा किया है। दोनों की मनमानी गाँव मेँ सिर चढ कर बोल रही है। खबर तो यह भी है नन्दलाल ने गाँव के नाला गाटा संख्या 93 पर घर बनवाकर गाँव का जलनिकास तक रोक दिया है। जालसाज किशुन भगौती समेत नन्दलाल के विरुद्ध कोई आवाज उठाने का साहस नही कर पाता।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad